फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: पेयजल की लाइन फटी, शिकायत के 18 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे कर्मचारी

Mon, 20 Feb 2023 11:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सीवर लाइन डालते वक्त पुल कंबोह पर पानी की लाइन फट गई। निवर्तमान पार्षद मंसूर बदर ने इसकी शिकायत स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से की, लेकिन लाइन फटने के 18 घंटे बाद तक कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। ऐसे में हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मंसूर बदर ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुल कंबोह क्षेत्र में सीवर लाइन डाली जा रही है। रविवार की रात करीब 11:30 बजे जेसीबी से जमीन खोदते हुए पेयजल की लाइन फट गई। कुछ ही देर में सड़क पर जल भराव हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उनको दी तो उन्होंने स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारियों को फोन कर इसकी सूचना दी। आरोप है कि रात 12 बजे से सोमवार की शाम सात बजे तक भी कोई कर्मचारी लाइन ठीक करने नहीं पहुंचा था। कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 18 घंटे में हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। कई मोहल्लों में पानी भी नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्हें इसकी शिकायत नगरायुक्त गजल भारद्वाज से करनी पड़ी। उन्होंने कर्मचारियों को तुरंत भेजकर लाइन ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें