फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर पी शराब, फोटो वायरल

विज्ञापन
सहारनपुर के खाताखेड़ी चौकी में इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर शराब पीता आरोपी
विज्ञापन
-आरोपी गिरफ्तार, चौकी प्रभारी निलंबित, एसएसपी ने बैठाई जांच
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खाताखेड़ी चौकी में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति ने शराब पी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी है।

घटना कोतवाली मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी चौकी की है। चौकी में एक व्यक्ति पहुंचा, जो चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद चौकी इंचार्ज की टेबल पर नमकीन के पैकेट व पानी की बोतलें रखीं। फिर आरोपी ने यहां बैठकर शराब पी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो में आरोपी गिलास में शराब डालते दिखाई दे रहा है। हालांकि, तब चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी चौकी पर नहीं थे। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र इरफान निवासी खाताखेड़ी को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि शराब नशे में ही वह चौकी पर गया और उसके बाद चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने निलंबित कर दिया है। इसमें चौकी इंचार्ज की लापरवाही देखते हुए एसएसपी ने जांच भी बैठा दी है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज पर भी कार्रवाई हुई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें