डॉ सुधीर राठी ,राजकीय मेडिकल के नवनियुक्त प्रधानाचार्य
सहारनपुर। मेरठ मेडिकल कॉलेज में तैनात रहे डॉ. सुधीर राठी को राजकीय मेडिकल कॉलेज सहारनपुर का प्राचार्य बनाया है। उनके सामने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार कराना खासा चुनौती होगी। क्योंकि, कई बार मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।
मेरठ मेडिकल कॉलेज में यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर राठी को नई जिम्मेदारी मिली है। वह कोरोना काल में कोविड अस्पताल के प्रभारी भी रह चुके हैं। यहां पर तैनात रही डॉ. संगीता अनेजा का स्थानांतरण पीलीभीत हुआ, जो वहां के मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य बनी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कई बार सीनियर छात्र जूनियर छात्रों के साथ मारपीट कर चुके हैं। सीनियर छात्रों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन उसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके अलावा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना भी चुनौती है।