सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कई आइएएस अफसरों को इधर से उधर किया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल कुमार राय का भी तबादला हुआ है। उन्हें गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर डॉ. रुपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। अटल कुमार राय ने 25 जनवरी 2025 को यहां पर ज्वाइन किया था। उनका यहां करीब नौ माह का कार्यकाल रहा। वह काफी मिलनसार थे और नियमित तौर पर जनसुनवाई करते थे। इसके अलावा कई मामलों को सुलझाने में भी उनकी अहम भूमिका रही थीं। नए मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार यूपी कैडर के 2009 बैच के आइएएस अधिकारी है। फिलहाल वे उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत निगम और पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन लिमिटेड में प्रबंधक निदेशक के पद पर थें।