फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डॉ. धर्म सिंह सैनी की भाजपा में वापसी टली

विज्ञापन
डीएम आवास रोड पर अपने समर्थको के साथ पूर्व मंत्री डा धर्मसिंह सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी की भाजपा में वापसी टल गई। उन्हें बुधवार को खतौली में हुई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में भाजपा में पुन: शामिल होना था, मगर उनकी भाजपा में घर वापसी नहीं हो सकी। वो समर्थकों के साथ खतौली जा रहे थे। रास्ते में ही भाजपा शीर्ष नेताओं ने उन्हें वापस भेज दिया। पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उन्हें फोन कर कहा कि संगठन ही पार्टी में शामिल कराएगा। दो दिन बाद प्रदेश अध्यक्ष मेरठ में होने वाले कार्यक्रम में उन्हें अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल कराएंगे। पूर्व मंत्री की भाजपा में वापसी न होने और बीच रास्ते से लौट आना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जनपद के कद्दावर नेता नकुड़ के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी जनवरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने पर स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो गए थे। सपा से ही उन्होंने नकुड़ विधानसभा का चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें भाजपा के मुकेश चौधरी ने पराजित किया। गत माह आयुष विभाग का घोटाला सामने आने के बाद डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाजपा में फिर से वापसी की चर्चाएं चल रही थीं। मंगलवार देर रात उनका सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल होना तय हो गया था। बुधवार को खतौली में सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा में उनकी भाजपा में वापसी होनी थी, मगर ऐन वक्त पर उनकी भाजपा में घर वापसी नहीं हो सकी। भाजपा शीर्ष नेता ने फोन कर उन्हें खतौली आने से रोक दिया। बताया गया है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने उन्हें फोन कर कहा कि चुनावी सभा में पार्टी में शामिल नहीं हो सकते, संगठन ही पार्टी में उनकी ज्वाइनिंग कराएगा। बताया गया कि दो दिन बाद मेरठ में होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उन्हें अन्य नेताओं के साथ भाजपा में शामिल करेंगे।
नागल से लौटे धर्म सिंह सैनी, समर्थक हताश
सहारनपुर। सपा छोड़ कर फिर से भाजपा में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भाजपा के शीर्ष नेताओं का फोन आने के बाद नागल से घर लौट आए। जिससे उनके समर्थक हताश हैं। भाजपा में वापसी के लिए डॉ. धर्म सिंह सैनी ने खतौली में सीएम योगी के समक्ष शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम बनाया था। रात भर समर्थकों को एकत्र किया। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वो वाहनों के काफिले और समर्थकों के साथ खतौली के लिए रवाना हुए। नागल पहुंचने पर उनके पास भाजपा नेताओं का फोन आया कि उन्हें खतौली नहीं आना है। जिस पर उनका काफिला वहीं रुक गया। समर्थक परेशान हो गए।
विज्ञापन

भाजपा में भी है असंतोष
सहारनपुर। डॉ. धर्म सिंह सैनी के फिर से भाजपा में आने को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं में भी असंतोष है। उनका मानना है कि जो ऐन वक्त पार्टी छोड़ कर सपा में शामिल हो गया, उनकी पार्टी में वापसी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि धर्म सिंह सैनी के भाजपा छोड़ने के समय पार्टी को काफी डैमेज कंट्रोल करना पड़ा था। चर्चा है कि डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाजपा में शामिल होने की खबर पाकर भाजपा नेताओं ने अंदरूनी स्तर पर विरोध जताया। अपना मेसेज भाजपा के शीर्ष नेेताओं तक पहुंचाया। जिस पर संगठन ने भी विचार किया और इसी कारण ऐन वक्त पर डॉ. धर्म सिंह सैनी की भाजपा में वापसी को टाल दिया गया। चर्चा यह भी है कि उनकी भाजपा में वापसी काफी समय तक भी टल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें