फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अंबाला-सहारनपुर सेक्शन की डाउन लाइन रही बंद, पांच ट्रेन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के रद्द और बीच रास्ते से वापस होने के कारण यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अंबाला-सहारनपुर सेक्शन की डाउन लाइन दूसरे दिन भी प्रभावित रही। सिर्फ अप लाइन से ही ट्रेनों का संचालन किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने अंबाला-सहारनपुर के बीच पांच ट्रेनों को रद्द किया है। जबकि एक ट्रेन को अंबाला वाया पानीपत चलाया गया।

अंबाला-दुखेड़ी में पुल नंबर 294 पर टांगरी नदी में भारी बारिश होने के कारण पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जो डाउन लाइन के पुल को कभी भी छू सकता है। रेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से डाउन लाइन अंबाला-सहारनपुर सेक्शन को बंद किया है। वहीं स्थिति पर नजर रखने के लिए रेलवे सहित आरपीएफ कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार को ट्रेन नंबर 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रही। 14712 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस अंबाला-ऋषिकेश के बीच रद्द करना पड़ा। जबकि ट्रेन नंबर 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस को ऋषिकेश-अंबाला के बीच रद्द किया गया। ट्रेन नंबर 12054-53 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस अप व डाउन में अंबाला-हरिद्वार के बीच रद्द रही। 14618 अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत रेलमार्ग से संचालित किया गया। ट्रेनों के रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही रेलवे के राजस्व पर भी इसका असर पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें