फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून हाईवे पर दिन भर लगा रहा जाम, रेंग कर गुजरे वाहन

विज्ञापन
दून हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर शनिवार को जाम के चलते शिवालिक पहाड़ियों में दिन भर वाहनों को रेंग कर चलना पड़ा। जाम खुलवाने के लिए पुलिस दिन भर मशक्कत करती रही, लेकिन हालात नहीं सुधरे।
विज्ञापन

जाम लगने के कारण मोहंड से डाट मंदिर तक 12 किमी की दूरी को तय करने में लगने वाला 15 मिनट का समय दो से तीन घंटे में तय हुआ।
वीकेंड के साथ ही त्योहारों के चलते दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होने से दिन भर जाम के हालात बने रहे। लोहे के पुल पर मार्ग वन वे होने के कारण स्थिति और खराब रही। यहां सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हालांकि यहां तैनात पुलिसकर्मी एक तरफ के वाहन रोक कर दूसरी तरफ के वाहन क्रम से निकालते रहे, लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इस पुल की बगल में नया पुल बनाया जा रहा है, लेकिन उसके निर्माण की गति बेहद धीमी है। पिछले दिनों मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने भी इसके निरीक्षण के दौरान इस बात पर नाराजगी जताते हुए तीस अक्तूबर तक हर सूरत में इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने की हिदायत दी थी। देर शाम तक वाहनों का यातायात रुक रुक कर चल रहा था। जाम के चलते वाहनों में बैठे लोग विशेष कर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें