सहारनपुर। एसडी इंटर कॉलेज में 66वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आए प्रतियोगी बालक-बालिकाओं ने अपने-अपने भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। व्यायाम शिक्षिका निकुंज चौधरी ने बालक-बालिकाओं के विभिन्न भार वर्गों में आज तक की प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी दी। निर्णायक भूमिका में वाराणसी से देवेंद्र नाथ गोस्वामी, मेरठ से सुनील कुमार, मुरादाबाद से मनी शर्मा, सहारनपुर से मोनू कुमार, मनीष, सुनील और मुजफ्फरनगर से रेणू रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार शर्मा, सुनील कुमार फौजी, मनोज कुमार, संदीप कुमार, सोनू कुमार, अनिल, कुलबीर सिंह, सुरेश पंवार, राव अफजाल, कंवरपाल, मैनपाल, सोनिया, राजकुमार, सुबोध, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
----------
प्रतियोगिताओं के परिणाम
सीनियर बालक-55 किलोग्राम भार वर्ग
वाराणसी मंडल से अमन प्रथम
सहारनपुर से सौरभ द्वितीय
बरेली से अतुल माहेश्वरी तृतीय
------
--61 किलोग्राम भार वर्ग
मुरादाबाद मंडल से दीप कुमार प्रथम
वाराणसी से आशुतोष यादव द्वितीय
अलीगढ़ से लाखन कुमार तृतीय
----
सीनियर बालिका 45 किलोग्राम भार वर्ग
सहारनपुर मंडल से मोहिनी प्रथम
-मेरठ से अंजली द्वितीय
प्रयागराज से अंकिता पटेल तृतीय
------
जूनियर बालक 49 किलोग्राम भार वर्ग
मेरठ मंडल से तुफैल प्रथम
सहारनपुर से प्रिंस द्वितीय
कानपुर से नमन तृतीय
--------
55 किलोग्राम भार वर्ग
मेरठ मंडल से सारिक प्रथम
बरेली से वीरपाल द्वितीय
गोरखपुर से इरशाद अहमद तृतीय
-------
61 किलोग्राम भार वर्ग
मेरठ मंडल से नईम प्रथम
वाराणसी से राजकरन चौहान द्वितीय
गोरखपुर से प्रियांशु जायसवाल तृतीय
-------
--जूनियर बालिका 40 किलोग्राम भार वर्ग
मेरठ मंडल से नीशा प्रथम
सहारनपुर से तनिष्का द्वितीय
वाराणसी से संजना यादव तृतीय
-------
45 किलोग्राम भार वर्ग
बरेली मंडल से रोली वर्मा प्रथम
सहारनपुर से टीना द्वितीय
वाराणसी से सपना यादव तृतीय