फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डॉक्टर नदारद, कहीं फार्मासिस्ट तो कहीं पर एएनएम ने देखे मरीज

Mon, 12 Aug 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पीएचसी कम्बोहमजरा में मरीज को दवाई देते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। कई केंद्रों पर डॉक्टर नदारद मिले। उनकी जगह पर फार्मासिस्ट और एएनएम ने मरीजों को देखा। ऐसे में दूर दराज के गांवों से छुट्टी के दिन उपचार कराने आए मरीजों में मायूसी दिखी। आरोग्य मेले में कुल 3015 मरीजों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

दरअसल, हर रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है। इसका उद्देश्य है कि लोगों को घर के नजदीक बेहतर उपचार मिल सके। आरोग्य मेले में 1224 पुरुष व 1258 महिला मरीजों ने उपचार कराया। इनमें 117 वायरल बुखार के मरीज देखे गए। 93 मरीजों की मलेरिया व 24 की डेंगू जांच की गई। राहत की बात यह रही है कि किसी में डेंगू-मलेरिया के लक्षण नहीं मिले। इनके अलावा त्वचा के 614, डायबिटीज के 152 और लिवर के 125 मरीज भी आरोग्य मेले में पहुंचे। अमर उजाला टीम ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। बिहारीगढ़ और तीतरों में डॉक्टर नदारद मिले। ऐसे में मेले सिर्फ मजाक बनकर रह गए हैं।
- केस नंबर-एक
तीतरों स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में एएनएम सरिता व स्टाफ नर्स सानिया ने बताया कि मेले में बुखार के 30 मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर मुहैया कराया गया है। स्वास्थ्य केंद्र पर अधिंकाश बुखार व त्वचा रोग के मरीज आते हैं। आरोग्य मेले से चिकित्सा प्रभारी डॉ. जावेद मलिक सहित कई कर्मचारी नदारद रहे।
विज्ञापन


-
केस नंबर-दो
बिहारीगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लगे आरोग्य मेले में 72 मरीज देखे गए। फार्मासिस्ट सुशील बठोनी, एएनएम विकास कुमार, स्टाफ नर्स मधु, लैब टेक्नीशियन रश्मि और वार्ड ब्वाय अनुज उपस्थित रहे। फार्मासिस्ट व एएनएम ने मरीज को उपचार दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं।

केस नंबर-तीन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कम्बोह मजरा में 16 मरीज आए। मरीजों का कहना है कि प्रतिदिन की भांति वही स्वास्थ्य कर्मी मेले में देखने को मिलते हैं। अलग से कभी कोई विशेषज्ञ या अन्य स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिलता है। आंख, कान, नाक, गला, त्वचा रोग व अन्य विशेषज्ञ आने चाहिए। चिकित्साधिकारी डा. राजीव सैनी ने मरीज देखे। इस दौरान फार्मासिस्ट सुशील राणा, एलटी प्रवेज, रेणुका आदि मौजूद रहे।
-
वर्जन
मैंने कोटा और तल्हेड़ी बुजुर्ग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों जगह सब ठीक मिला। लेकिन तल्हेड़ी में तैनात डॉक्टर नीट परीक्षा को लेकर छुट्टी पर थे। आरोग्य मेले में डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। अगली बार कहीं पर डॉक्टर नदारद मिले तो जांच कराकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें