सहारनपुर। विधान परिषद चुनाव में मेरठ परिक्षेत्र से स्नातक सीट पर चुनाव लड़ रहे डॉ. हरविंदर कुमार रविवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां घंटाघर स्थित होटल सभागार में बौद्घ धर्म उन्नति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। डॉ. हरविंदर ने कहा कि वह चुनाव राजनीति करने के लिए नहीं, बल्कि आम आदमी को उसके अधिकार दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। इस मौके पर सुशील बौद्घ, श्रीबल सिंह, राय सिंह, चंद्रकिरण गौतम, नरेंद्र, भारत भूषण, दीपचंद, जोनी कुमार, नीलकमल, मनोज, सतीश, राकेश जयंत, शिव कुमार, शब्बीर, सुखपाल, नाथीराम बौद्घ आदि मौजूद रहे।