फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चिकित्सक पर स्टाफ नर्स को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स ने चिकित्सक पर धमकाने का आरोप लगाया। मामला वार्ड में भर्ती एक मरीज के एक्सरे से जुड़ा है।

बुधवार को दोपहर के समय एक चिकित्सक और स्टाफ नर्स के बीच बहस हो गई। एक मरीज कई दिनों से अस्पताल में भर्ती था। मरीज की बुधवार को अस्पताल से छुट्टी होनी थी। छुट्टी होने से पहले डॉक्टर ने नर्स से मरीज का एक्सरे दिखाने को कहा। इस पर नर्स ने एक्सरे न होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। वार्ड में हुई इस घटना से हर कोई अचंभित हो गया। मौके पर तीमरादरों की भीड़ जुट गई। किसी तरह दोनों को शांत कराया गया। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं, एसआईसी डॉ. सुधा ने बताया कि उनके मामला संज्ञान में आया था। किसी भी पक्ष ने लिखित में कोई पत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें