फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करें, ख्याल रखें

Sun, 11 Oct 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आंखों से संबंधित अगर किसी भी तरह की परेशानी हो तो उसे नजरअंदाज न करें। आंखों को लेकर बरती गई छोटी सी लापरवाही बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रामानंद ने कहा कि आंखों व सिर में भारीपन, धुंधला दिखाई देना, आंख लाल होना, आंख से पानी आना, आंख में जलन होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। उन्होंने यह भी बताया कि कम आयु में आंखों पर चश्मा लगना भी सामान्य है। इसके साथ ही आंखों को धूल, धुएं से बचाकर रखें। सुबह-शाम साफ पानी से साफ करें।
विज्ञापन

-

सवाल : बायीं आंख के ऊपर दर्द रहता है। चश्मा भी लगा हुआ है। (मुकेश शर्मा, असगरपुर)
जवाब : आपके चश्मे का नंबर बदल गया है। जांच कराकर नंबर बदल लें। खाने का विशेष ध्यान रखें। फलों का सेवन करें।
सवाल : तीन महीने पहले आंखों में इंफेक्शन हुआ था। आंखों में धुंधलापन रहता है। (विदित कुमार, जेवी जैन कॉलेज रोड)
जवाब : आंखों में एंटीबायोटिक को बिना डॉक्टर सलाह के न डालें। ताजे पानी से सुबह-शाम आंखों को साफ करें।
सवाल : आंखों में जलन रहती है और देखने में भी दिक्कत आती है। (प्रियंका, गागलहेड़ी)
जवाब : यह समस्या कई बार चश्मे के नंबर बदलने से होती है। इसलिए चश्मे के नंबर को चेक कराएं। इसके बाद जांच कराकर इलाज शुरू करें।
सवाल : नहाने के बाद आंखें लाल हो जाती हैं। (कलीम, मिर्जापुर पोल)
जवाब : सिर पर साबुन लगाना छोड़ दें। साबुन के इस्तेमाल से ही आंखें लाल हो रही है।
सवाल : मेरी पत्नी की आंखों में धुंधलापन की शिकायत है। (बालकिशन, दाबकी जुनारदार)
जवाब : सबसे पहले चश्मे के नंबर की जांच कराएं। इसके बाद जिला अस्पताल में आकर जांच कराकर इलाज शुरू करें।
सवाल : 10 साल पहले काला व सफेद मोतियाबिंद हुआ था। इसके बाद से दिक्कत आ रही है। (नरेश कुमार, घंटाघर चौक)
जवाब : यह समस्या लेंस के पीछे की झिल्ली मोटी हो सकती है। इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर इलाज कराएं।
सवाल : आंखों में जलन और पानी आता है। (वैष्णवी, गागलहेड, मोहम्मद गय्यूर, बेहट)
जवाब : आंखों को सुबह-शाम साफ पानी से धोएं। विटामिन ए फलों का सेवन करें।
सवाल : नजर कमजोर है। चक्कर आते हैं। शुगर भी है। (मारुफ अली, बेहट)
जवाब : समय-समय पर शुगर की जांच कराते रहें। उसे कंट्रोल रखें। कई बार शुगर की वजह से भी नजर कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें