प्रशासन ने गाइडलाइन की जारी
सहारनपुर। लू से लोग परेशान हैं। इससे बचाव के लिए जिला प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर कहा गया कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बाहर न निकलें।
दोपहर में लू से बचने के लिए लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह भी दोपहर में कार्यालय में रहने का प्रयास करते हैं। बाजारों में सन्नाटा रहता है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि लू के समय क्या करें और क्या न करें इस संबंध में प्रचार कराए जाने तथा विभिन्न माध्यमों से चेतावनी जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलें। संवाद