फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुरा महादेव पर ड्यूटी न बरते कोई लापरवाही

Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुरा महादेव में बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे मेले में ड्यूटी के लिए बुधवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने पुलिस समेत अन्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुरा महादेव पर चार दिन मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करनी है और कोई ड्यूटी में लापरवाही नहीं बरते। इसके साथ ही कांवडिय़ों व श्रद्धालुओं से गलत व्यवहार नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी दो शिफ्ट में रहेगी। पहली शिफ्ट वाला ड्यूटी तभी छोड़े, जब दूसरी शिफ्ट वाला आ जाए। किसी भी असामाजिक तत्व को देखे तो तुरंत इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दे। मेले के दौरान मौसम खराब रह सकता है। इसलिए सभी अपनी तैयारियों के साथ आए और बारिश का कोई बहाना नहीं चलेगा। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने कहा कि गर्भ गृह में ज्यादा देर तक भीड़ को रुकने न दे। अपनी ड्यूटी अनुशासन और संयम के साथ करे, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें