फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ग्लोकल विवि में जांच के लिए पहुंचे डीएम, एसएसपी.

Wed, 06 Dec 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्लोकल यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंचे डीएम एसएसपी   श्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्लोकल विश्वविद्यालय के खिलाफ आ रही अनियमितताओं की शिकायतों पर मंगलवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पहुंचकर जांच की। शिकायतों की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के दाखिला करने के बाद नियमित तौर पर कक्षाएं नहीं चलने, परीक्षा के समय पर ही विद्यार्थियों को बुलाकर परीक्षा दिलाने और वित्तीय अभिलेखों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर डीएम और एसएसपी जांच के लिए ग्लोकल विश्वविद्यालय में खुद पहुंच गए। जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में एसपी देहात, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य कोषाधिकारी, मां शाकंभरी देवी विवि के कुलपति द्वारा नामित वित्त नियंत्रक या कोई अन्य अधिकारी, एसएसपी द्वारा साइबर सेल के नामित तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन


डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुछ दस्तावेज लिए गए हैं, जिनकी जांच की जाएगी। गठित की गई जांच कमेटी जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें