फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गार्ड भर्ती को लेकर डीएम ने दोबारा मांगी जांच आख्या

Sun, 22 Sep 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग में 93 गार्डों की नियुक्ति मामले को लेकर जिलाधिकारी गंभीर हैं। इस मामले में डीएम ने सीएमओ से जांच आख्या मांगी थी, जिसे ठीक नहीं माना और दोबारा से जांच आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने सेवायोजन कार्यालय से पंजीकृत युवाओं की लिस्ट मांगकर गार्डों की भर्ती कर ली थी। एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत स्वास्थ्य केंद्रों पर गार्ड नियुक्त किए गए। गार्डों की नियुक्ति में गड़बड़ी की आशंका जताई गई। हाल ही में सहारनपुर आए प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा के सामने भी मामला उठाया गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पूरे मामले की जांच आख्या मांगी, लेकिन आख्या ठीक नहीं होने पर डीएम ने वापस कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि जांच आख्या दोबारा से भेजी जाए। इसमें किसी तरह की कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें