फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: धूमधाम से दीपावली महोत्सव का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में दीपावली महोत्सव (गणपति उत्सव) का आयोजन धूमधाम से किया गया। इसमें लक्की ड्रा भी निकाले गए।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित दीपावली महोत्सव महाराष्ट्र की तर्ज पर आयोजित किया गया। इसमें लघु उद्योग भारती के कोर ग्रुप सदस्यों और संयोजक मंडल ने मराठी वेशभूषा धारण कर अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही भोजन में भी महाराष्ट्र के स्वाद का सभी ने खूब आनंद लिया। लक्की ड्रा में चांदी की मूर्तियां, 40 इंच का स्मार्ट टीवी, म्यूजिकल बार स्टेशन, विश्व प्रसिद्ध ब्रांड की घड़ियां आदि गिफ्ट आइटम निकाले गए। सभी आगंतुकों को दीपावली गिफ्ट वितरित किए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह, उप श्रमायुक्त अनुपमा गौतम, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संघ चालक राकेश वीर, विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी, महानगर प्रचारक आशुतोष, महानगर कार्यवाह रमेश कश्यप, लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें