फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मंडलीय फल-शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी लगी

विज्ञापन
कंपनी बाग में लगी मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन करते छात्र छात्राएं
विज्ञापन
- तीन सौ प्रतिभागियों ने लगाए दो हजार प्रदर्शन
विज्ञापन

- आज विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे जिलाधिकारी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मंगलवार को कंपनी बाग में दो दिवसीय मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसमें तीन सौ प्रतिभागियों के दो हजार प्रदर्शन शामिल हैं। बुधवार यानि आज प्रदर्शनी में शामिल प्रदर्शनों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वालों को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह पुरस्कृत करेंगे।
कंपनी बाग में लगाई गई प्रदर्शनी में मंडल के तीनों जनपदों सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के किसानों, संस्थाओं और अन्य लोगों के प्रदर्शन शामिल हुए। इसमें सदाबहार फूल, मौसमी फूल, पॉली हाउस में उत्पादित पुष्प एवं सब्जियां के अलावा फल लोकाट, अमरूद, चीकू, स्ट्रॉबेरी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी लोगों को फल, शाकभाजी और पुष्प लगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं संस्थाओं के साथ ही इस प्रदर्शनी में कृषक उत्पादक संगठनों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने आगामी वर्ष इस प्रदर्शनी को फरवरी महीने में कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को फल, शाकभाजी एवं विभिन्न प्रजातियों के पुष्पों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इससे लोग अपने घरों में अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे लगाने को प्रेरित होते हैं। प्रदर्शनी में विभिन्न संस्थाओं की ओर से अपने उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए।
इस दौरान औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक सुरेश कुमार, उप निदेशक उद्यान विजयचंद, पर्यावरणविद् डॉ. एसके उपाध्याय, वैज्ञानिक डॉ. इरशाद अहमद सिद्दीकी, रामबली, अशोक कुमार, डॉ. महिपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, अरुण कुमार, डॉ. पूनम सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

विशेषज्ञों की समिति तय करेगी पुरस्कार
प्रदर्शनी में शामिल प्रदर्शनों को गुणवत्ता के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई गई है। इनमें अशोक जैन, सुबोध कुमार तोमर, ताहिर अली, रामबली, डॉ. सोनम सिंह, डॉ. वाईपी सिंह, डॉ.धर्मपाल, डॉ. महीपाल, डॉ. अभिलाषा श्रीवास्तव, बृजमोहन शर्मा, रूपक शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने प्रदर्शनों को सराहा
मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी में लगे फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की शाकभाजी एवं फूलों को देखना अच्छा अनुभव है। इसमें उम्दा किस्म के प्रदर्शनों को शामिल किया गया है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न संस्थाओं के स्टॉलों का भी निरीक्षण कर उनके उत्पादों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें