फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फुटपाथ की खराब गुणवत्ता पर नाराज हुए मंडलायुक्त

Thu, 16 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पांवधोई की फुटपाथ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त डॉ.लोकेश एम
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने स्मार्ट सिटी योजना में बनाए जा रहे फुटपाथ की खराब गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य को गुणवत्ता और गति के साथ पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन

डॉ. लोकेश एम बुधवार की दोपहर अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी योजना से संबंधित कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले नव निर्मित सब्जी मंडी पुल पहुंचे और कांक्रीट अथवा डीबीएन से पुल के संपर्क मार्ग का कार्य दो दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। पुल की स्लैब पर पड़े कचरे की सफाई के भी निर्देश दिए। पांवधोई नदी के बाईं ओर अंसारी रोड़ व कोतवाली गेट के पीछे सड़क पर बनाए गए फुटपाथ की टाइलों का ढलान ठीक न होने और उनके बीच गैप होने, फिनिशिंग ठीक न होने और कार्य के दौरान जगह-जगह मलबा छोड़े जाने पर नाराजगी जताते हुए अविलंब फुटपाथ की कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए।
कोतवाली के पीछे फुटपाथ पर वाहन पार्क करने पर भी नाराजगी व्यक्त की, जिसके कारण फुटपाथ जगह जगह से धंस गया है। वाहन पार्क करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई करने के लिए कहा है। इसके बाद वह ढमोला पुल पर पहुंचे और पुल के नजदीक ढमोला में जल निगम द्वारा निर्माण कराए जा रहे इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन निर्माण का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को कहा कि वे पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का नियोजन इस प्रकार करें कि वर्षा ऋतु से पहले ही नींव का कार्य उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर आ जाए। उन्होंने ढमोला पुल के निकट एसएएम इंटर कॉलेज के सामने ट्रैंच लेस कार्य का भी निरीक्षण किया और 31 मार्च तक कार्य पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी के डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम, परियोजना प्रबंधक जितेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम रुचिन यादव, जेएसपीएल के प्रोजेक्ट इंजीनियर अरुण आदि मौजूद रहे।

जल्द शुरू करें छह लेन के पुलों का निर्माण
पांवधोई नदी पर खुमरान पुल व दालमंडी पुल के बीच कोतवाली के सामने और चतरा पुल व सब्जी मंडी पुल के बीच शिवालिक बैंक के सामने छह लेन के दो पुलों का निर्माण किया जाना है, जिनका इस्तेमाल पार्किंग के लिए किया जाएगा। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दोनों पुलों का निर्माण एक सप्ताह में शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें