घंटाघर पर कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते मण्डलायुक्त लोकेश एम व एसएसपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह समेत आला अधिकारियों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत कांवड़ियों को राष्ट्रीय ध्वज भी दिया गया।
घंटाघर चौक पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी सहित जनपद के अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। उन्होंने भोले बम बम के जयकारों के साथ देश भक्ति के नारे भी लगाए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए तिरंगे को पाकर शिवभक्त कांवड़िये झूम उठे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन टाडा, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी, एसपी यातायात प्रेमचंद, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी कंट्रोलर कश्मीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
घंटाघर पर कांवड़ियो पर पुष्प वर्षा करते डीएम अखिलेश सिंह व अन्य अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR