फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नर्सरी हब बनेगा जनपद, होंगी विभिन्न पौध तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों के सदस्य करेंगे कार्य
विज्ञापन


जनपद की 884 ग्राम पंचायतों बनेंगी नर्सरियां



संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। जिले को नर्सरी हब बनाया जाएगा। इसके तहत जनपद के ऐसे स्वयं सहायता समूह का चयन किया जा रहा है, जिनके पास अपनी भूमि है। उद्यान विभाग इनको पौधे तैयार करने के लिए निशुल्क बीज उपलब्ध कराएगा। पौधे की बिक्री होने पर पैसा भी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को दिया जाएगा। जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में नर्सरियां विकसित करने की योजना है।
इस कार्य में उद्यान विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, जिला विकास विभाग और वन विभाग संयुक्त रूप से कार्य कराएगा। नर्सरी हब बनाने के लिए आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत गाइलाइन जारी हुई हैं। इसके तहत पहले चरण में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पौधे रोपित कराए जाएंगे। इसके पीछे शासन की मंशा है कि एक तरफ जिला नर्सरी हब बने और उन लोगों को रोजगार मिले, जो अपनी भूमि होते भी बेरोजगार हैं। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जनपद में 211 स्वयं सहायता समूह का चयन किया गया है, जो इसी वर्ष पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों पौधे तैयार करेंगे। इन स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उद्यान विभाग विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीज निशुल्क देगा। इसके साथ ही मनरेगा के माध्यम से इन्हें मजदूरी भी दी जाएगी। पौध की बिक्री का पैसा स्वयं सहायता समूह के लोगों को ही दिया जाएगा ताकि एक बार यह पौध तैयार कर दोबारा अपने संसाधनों से नई पौधे तैयार करेंगे।
विज्ञापन




पौधरोपण लक्ष्य पूरा करने में मिलेगी मदद

हर वर्ष पौधरोपण अभियान चलाता है। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए पौधों को जिले की 884 ग्राम पंचायतें खरीदेंगी और पौधरोपण अभियान के तहत इन पौधों को रोपित भी किया जाएगा।
-

विकास खंड स्वयं सहायता समूह संख्या

गंगोह-21

नकुड़-12

देवबंद-15

सरसावा- 28

नानौता-36

रामपुर मनिहारान55

मुजफ्फराबाद 43
पुवांरका32

सढ़ौली कदीम39

बलियाखेड़ी38

नागल24

यह पौध होंगी तैयार
नर्सरी में स्वयं सहायता समूहों द्वारा आम, अमरूद, नींबू, लीची, आडू, शहतूत, चीकू, बरगद, गेंदा, गुलाब, सदा बहार, सूरजमुखी, चमेली, अश्वगंधा, तुलसी, जामुन, अशोक, बेल, सर्पगंधा, एलोविरा,
विज्ञापन


चमेली का फूल सहित अनेक तरह की पौध तैयार की जाएंगी।

-

वर्जन:-

जनपद में नर्सरियां विकसित की जाएंगी। इसको लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है और जल्द इस पर कार्य भी शुरू होगा। स्वयं सहायता समूहों को इस कार्य से जोड़ा जाएगा।
विजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें