सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने शनिवार को जिला कार्यकारिणी, तहसील अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। उन्होंने चौधरी अशोक कुमार और जिले सिंह को वरिष्ठ जिला महासचिव नामित किया है।
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर चल रहे धरने पर जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें देशपाल सिंह, अमित मुखिया और संजय चौधरी को जिला उपाध्यक्ष, आलिम प्रधान, डॉ. नरेश यादव, महिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह को सचिव और रघुवीर सिंह को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। श्यामवीर सैनी, ईश्वरचंद आर्य, रूपेंद्र को संगठन मंत्री और केहर सिंह, ललित यादव, महेंद्र सिंह एवं भूपेंद्र सिंह को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी। जिला प्रचार मंत्री विनोद वालिया, हामिद खां, कोषाध्यक्ष मनीष आमकी, महानगर अध्यक्ष मुकेेश तोमर होंगे। उन्होंने तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की। इनमें नकुड़ के ब्रजपाल सैनी, रामपुर मनिहारान के कान सिंह राणा, बेहट के सचिन्द्र राणा, देवबंद के पहल सिंह गुर्जर, सदर के अनूप सिंह यादव तहसील अध्यक्ष बनाए गए हैं। विकास खंड नागल के मूसा प्रधान, देवबंद के उस्मान मलिक, बलियाखेड़ी के अजनीश कुमार, रामपुर मनिहारान के धर्मवीर सिंह गुर्जर, नकुड़ के कमलेश गुर्जर, गंगोह के हाजी तहसीन, सरसावा के ओमवीर सिंह, मुजफ्फराबाद के बबली कांबोज, नानौता के सचित कुमार, पुंवारका के प्रवीण कुमार, साढ़ौली कदीम के अनुज कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा नकुड़ के तहसील उपाध्यक्ष सलीम अहमद, रामपुर मनिहारान के प्रीतम सिंह माही उपाध्यक्ष और सुशील कुमार गुर्जर महासचिव मनोनीत किए गए हैं।