फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराज हुए जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अतिरिक्त श्रमिक लगाकर निर्धारित अवधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में त्वरित आर्थिक विकास योजना के आदि के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। निर्माण कार्यों में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरे करने हैं। उन्होंने निर्माण की धीमी गति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जनपद में 50 लाख से अधिक की लागत से हो रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के लिए गठित टीमों से एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट कृति राज, सभी उपजिलाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें