चिलकाना रोड स्थित ब्राउन वुड पब्लिक स्कूल में आयोजित बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़
सहारनपुर। ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल संचालिका सफिया सुबूही इफि्तखार ने किया। प्रधानाचार्य अब्दुल बासित ने कहा कि खेल हमारे तन और मन को स्वस्थ बनाते हैं। आज खेल कॅरिअर का भी जरिया बन रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही अपनी रूचि के खेलों में भी आगे आना चाहिए। संयुक्त निदेशक सैयद अमीर हमजा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव राम कुमार, कोच रियाज, शानेआलम खान, मुर्सलीन, अब्दुल हादी, उवैस, शहज़ैब आदि मौजूद रहे।