फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जिले को मिले 111 नए लेखपाल, 96 पद अभी भी खाली

Wed, 31 Jan 2024 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लंबे समय से लेखपालों की कमी से जूझ रहे जनपद को जल्द राहत मिलेगी। जिले को 111 नए लेखपाल मिले हैं। करीब एक सप्ताह में तमाम औपचारिताओं को पूरी कर नए लेखपालों के कार्यभार संभालने की उम्मीद है। इन लेखपालों की तैनाती के बाद भी जनपद में लेखपालों के 96 पद रिक्त रहेंगे।
विज्ञापन

जनपद काफी समय से लेखपालों की कमी से जूझ रहा है। इसके चलते जहां कार्यरत लेखपालों पर काम अतिरिक्त बोझ है वहीं कार्याें की गति भी प्रभावित होती है। जनपद में लेखपालों के 421 पद स्वीकृत हैं, जबकि यहां 214 लेखपाल ही कार्यरत हैं। लेखपालों के 207 पद रिक्त हैं। इसके चलते एक लेखपाल को दो या इससे अधिक गांव भी दिए गए हैं। अब शासन की ओर से जिले को 111 नए लेखपाल दिए गए हैं। इसके बाद भी जिले में लेखपालों के 96 पद रिक्त रहेंगे। नए लेखपालों के कार्य शुरू करने के बाद न सिर्फ कार्यरत लेखपालों के काम के बोझ में कमी आएगी बल्कि उनको दिए गए राजस्व सहित अन्य कार्यों में भी गति आएगी। इनमें ई-खसरा पडताल योजना, रियल टाइम खतौनी, आबादी स्वामित्व योजना (घरौनी), कृषि गणना, क्राॅप कटिंग, वरासत दर्ज करना, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आदि कार्य शामिल हैं।

एक नजर में जनपद में लेखपालों की स्थिति
तहसील स्वीकृत पद कार्यरत लेखपाल - रिक्त पद
सहारनपुर 102 - 70 -32
बेहट 84 41 - 43
नकुड - 97 42 - 55
देवबंद - 78 - 32 46
रामपुर मनिहारान 60 29 31
नोट: जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार।

जनपद को 111 नए लेखपाल मिले हैं। इन सभी को बुधवार (आज) को अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। इसके बाद लेखपालों को तहसील आवंटित की जाएंगी। तमाम औपचारिकताएं एक सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

नितेष जौहरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें