फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

विज्ञापन
कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत कोविड नियमो का पालन करते हुए थाना सदर बाजार क्षेत्र में पर्याप्त पुल? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिला प्रशासन ने कोरोना से बचाव के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। डीएम ने कहा कि इस वेरिएंट से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि पूर्ण सजगता एवं तत्परता बरती जाए। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
विज्ञापन

डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी सार्वजनिक स्थानों बाजार, मेडिकल स्टोर, अस्पताल आदि जगहों पर मास्क का उपयोग तथा कम से कम एक मीटर की दूरी सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखें। मास्क न होने की दशा में छींकते और खांसते समय अपना मुुंह व नाक टिशू या रुमाल से ढकें। बुखार, गले में खराश, खांसी, दस्त आदि जैसे किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टर से संपर्क करें।
साबुन और पानी या सैनिटाइजर से नियमित रूप से हाथ धोएं। भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे सार्वजनिक समारोहों, विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों आदि जगहों पर जाने से बचें। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें। जिन लोगों को अभी बूस्टर डोज नहीं लगी है, वह बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। जिन व्यक्तियों को बुखार, खांसी, सांस संबंधित परेशानी है, वह अपने पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड-19 की जांच एंटीजन, आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराए। जांच के नमूने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राधिकृत प्रयोगशालाओं में ही कराए जाएं।
विज्ञापन

परेशानी या जानकारी हो तो यहां करें संपर्क
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि किसी भी परेशानी या जानकारी देने के लिए आईसीसीसी के दूरभाष नंबर 0132-2723147, 2723971, हेल्पलाइन नंबर 1077, जिला चिकित्सालय हेल्प लाइन नंबर 0132-2721162 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोविड नियमों को पालन कराने को सड़क पर उतरे डीआईजी व एसएसपी
सहारनपुर। कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश के बाद डीआईजी व एसएसपी ने महानगर में फोर्स के साथ पैदल मार्च कर व्यवस्था देखी।
डीजीपी ने प्रत्येक पुलिसकर्मी को मास्क पहनने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कोविड नियमों का पालन कराने के लिए कहा। इसके बाद शुक्रवार की शाम डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, एसएसपी डा. विपिन ताडा और एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड व दिल्ली रोड पर पैदल मार्च कर लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें