फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दूरी पांच किमी, समय 40 मिनट, ये कैसी स्मार्ट सिटी

Thu, 18 Jan 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में जाम को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस की प्लान बनते हैं, लेकिन स्थिति वही ढाक के तीन पात रहती है। धरातल पर इन प्लान का कितना अमल होता है यह जांचने के लिए बुधवार दोपहर अमर उजाला की एक टीम ने हसनपुर चुंगी से महानगर के दूसरे छोर बेहट स्टैंड और दूसरी टीम ने जिला अस्पताल से मेला गुघाल व नगर निगम से कलक्ट्रेट तक बाइक पर पड़ताल की। करीब 15 मिनट के सफर में 40 मिनट लगे तो कहीं ट्रैफिक सिग्नल बंद मिले। जगह-जगह जाम के भी हालात मिले।
विज्ञापन


दोपहर 12:10 से 12: 50 बजे तक
अमर उजाला की पहली टीम ने हसनपुर चौक से बाइक लेकर बेहट अड्डे पर पहुंची। यहां की दूरी करीब पांच किमी है। इस सफर को तय करने अधिकतम 15 से 20 मिनट लगे हैं, लेकिन अव्यवस्थित रूप से वाहनों का संचालन होने की वजह पांच किलोमीटर के सफर में 40 मिनट लगे हैं। कलक्ट्रेट तिराहे, दीवानी कचहरी तिराहे, श्रीराम चौक, प्रताप मार्केट, नवाबगंज चौक की चारों तरफ की सड़कों पर भी वाहनों का संचालन ठीक से होता नहीं दिखा। कई जगह ट्रैफिक सिग्नल भी बंद मिले। घंटाघर पर यातायात व्यवस्था बदहाल नजर आई। घंटाघर से अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, रेलवे रोड की तरफ आने-जाने वाहनों का संचालन बेतरतीब तरीके से हो रहा था। यहां यातायात पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन व्यवस्था चरमराई हुई थी। किसी मार्ग पर जेबरा क्राॅसिंग पर वाहनों रोका जा रहा था तो किसी जगह बिना रोके संचालन हो रहा था, जिसकी वजह से जाम की स्थिति बन रही थी।

इन मार्गों पर भी हाल बदहाल
दूसरी टीम ने जिला अस्पताल चौक से अंबाला रोड पर मेला गुघाल पुल तक पड़ताल की। इसकी दूरी करीब तीन किमी है। जिसे तय करने में 23 मिनट का समय लगा। इसकी वजह यह रही कि यहां भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं चल रहे थे और बाजोरिया रोड पर अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति बनी थी। इसी टीम ने नगर निगम से कलक्ट्रेट तक करीब दो किलोमीटर का सफर तय किया। यहां पर भी लगभग 13 मिनट का समय लगा। जनमंच के पास सड़क पर पार्किंग बनाई गई थी, जिसकी वजह से जाम लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को ट्रैफिक मुस्तैद है। महानगर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
-सिद्धार्थ वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें