फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मस्जिदों और दरगाहों से लाउडस्पीकर उतारने से नाराजगी

Thu, 28 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने को लेकर मुत्ताहिदा मजलिस ए अमल सहारनपुर का प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन एकतरफा कार्रवाई करते हुए केवल मस्जिदों और दरगाहों से लाउडस्पीकर उतार रहा है, जो गलत है। मौलाना शाहिद मजाहिरी, शेरशाह आजम, कारी सलीम ने बताया कि पुलिस न्यायालय का हवाला देकर कार्रवाई कर रही है, यदि न्यायालय के आदेश हैं तो वह संबंधित स्थलों के संचालकों को उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी स्तर पर अराजकता और धार्मिक उन्माद का विरोध करते हैं, क्योंकि यह समाज के लिए ठीक नहीं है। इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति और राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम काज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में ताजदार खान, आरिफ खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें