फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: बदलते मौसम में बीमारियों ने घेरा

Sun, 19 Feb 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इस तरह लगी रहती मरीजो की भीड़
विज्ञापन
सहारनपुर। बदलता मौसम जीवन के लिए मुसीबत बना है। जरा सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इन दिनों पेट, फेफड़े, बुखार, डायरिया, नजला-खांसी और आंतों में संक्रमण के मरीजों की संख्या में 40 फीसदी तक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है। इन दिनों सर्दी से मौसम गर्मी में बदल रहा है। दिन में गर्मी होती है और सुबह एवं शाम को सर्दी। ऐसे में लोग लापरवाही बरतते हैं, जिसकी वजह से रोग बढ़ रहे हैं। सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां टाइफाइड, वायरल बुखार, बदहजमी, आंतों में संक्रमण, खांसी-नजला, दिल और बीपी के रोगी बढ़ रहे हैं। बदलते मौसम में खानपान में बरतने वाली लापरवाही भी बीमारियों की वजह है। बीमारी से बचाव को लेकर चिकित्सकों की सलाह है कि सावधानी बरतें। जरा सी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ सकती है।
घातक रूप ले सकती है बीमारी
जिला अस्पताल के फिजीशियन डाॅ. अनिल वोहरा का कहना है कि खानपान का विशेष ध्यान रखें। बाहर की वस्तुएं न खाएं और ताजे फल और भोजन का ही इस्तेमाल करें। सुबह और शाम होने वाली सर्दी से पूरा बचाव करें। फिजीशियन डाॅ. संजीव मिगलानी का कहना है कि इन दिनों हर तरह के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसकी मुख्य वजह बदलता मौसम है। उन्होंने कहा कि सावधानी बरतें। डाॅ. पीडी गर्ग का कहना है कि शरीर में थोड़ी सी दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेकर दवाएं। लापरवाही की वजह से छोटी बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
बाहर के बने खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल न करें
सुबह की बनी सब्जी को शाम न खाएं
ठंडी चीजें जैसे, आइसक्रीम व जूस से परहेज करें
उबला हुआ पानी पिएं। हाथों को अच्छी तरह धोएं
ताजे फलों, हर सब्जी और दालों का इस्तेमाल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें