फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मेडिकल काॅलेज में सुविधाएं बेहतर करने पर मंथन

Thu, 29 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का भ्रमण किया। साथ ही मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए अस्पताल प्रशासन के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

बुधवार को भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य को सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध अस्पताल प्रशासन ने 500 रुपये की जुर्माना राशि निर्धारित की है, उसका कड़ाई से पालन कराया जाए। चिकित्सीय एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन एवं चिकित्सकों के बीच समन्वय, मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाओं, मेंटीनेंस व्यवस्था व स्टाफ की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि मेंटीनेंस व्यवस्था के टेंडर कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध सुविधाएं आम लोगों को अच्छे तरीके से मिल सकें, इसके बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता की गई है। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी और चिकित्सक एवं कार्मिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें