संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शासन ने 14 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सहारनपुर में डीआईजी रहे अजय कुमार साहनी को बरेली परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। उन्हें सहारनपुर मंडल में दो फरवरी 2023 को चार्ज मिला था। दो साल तीन महीने डीआईजी पद पर सेवाएं दी। यहां रहने के दौरान उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड और गलैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। अब उनकी जगह मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह नए डीआईजी होंगे।