फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीआईजी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, 84 होटल-ढाबे किए चिह्नित

Sat, 20 Jul 2024 04:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डीआईजी अजय साहनी ने शुक्रवार को कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 84 होटल और ढाबों को चिह्नित किया। डीआईजी ने सभी को पहचान खोलने के आदेश दिए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

दरअसल, 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ मार्ग पर बैरीकेडिंग शुरू हो गई। साथ ही 21 जुलाई की रात से रूट डायवर्जन भी हो जाएगा। शुक्रवार को डीआइजी अजय साहनी ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक के साथ कांवड़ मार्ग का करीब चार घंटे तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा, जिससे कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कांवड़ मार्ग पर होटल और ढाबे भी चिह्नित किए। जिन होटल या फिर ढाबे पर नाम नहीं था, उन्हें आदेश दिए कि वह जल्द होटल संचालक व कर्मचारियों के नाम लिखवा लें। खाद्य पदार्थों की भी रेट लिस्ट चस्पा करें। डीआईजी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में होटल व ढाबों पर नाम लिखवाना सुनिश्चित करें। नाम दर्ज नहीं होने पर थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे और इसमें कोई भी लापरवाही भी नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें