फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महानगर में शुरू होगा दीदी कैफे, नगर निगम तलाश रहा जमीन

Wed, 07 Jun 2023 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र में दीदी कैफे की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए नगर निगम अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसके पीछे सरकार की मंशा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित महिला सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को समृद्ध बनाना है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाराणसी में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन


कैफे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों के द्वारा ही किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग की अध्यक्षता में बीते दिनों बैठक हुई थी, जिसमें नगर निगम वाले सभी शहरों में दीदी कैफे शुरू करने का फैसला लिया गया। शासन स्तर से सहमति बनने के बाद अब नगर निगम वाले शहरों में दीदी कैफे की शुरुआत कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार पहले चरण में सभी 16 नगर निगमों और दूसरे चरण में नगर पालिका परिषदों में दीदी कैफे शुरू होगा। दीदी कैफे में कैंटीन के माध्यम से जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं आम नागरिकों को सस्ता नाश्ता, भोजन आदि की सुविधा मिलेगी।

महानगर में दीदी कैफे शुरू करने को लेकर शासन से पत्र आया है। जिसके अनुपालन में हमने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। प्रयास यही है कि इसी महीने जमीन का चयन कर लिया जाए। जिन जमीनों को निगम ने कब्जा मुक्त कराया है। उन्हीं में से किसी एक जमीन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गजल भारद्वाज, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें