लेबर कॉलोनी में हनुमान चालीसा का पाठ करते हिन्दु संगठनो के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लेबर कॉलोनी में विभिन्न संगठनों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिसमें प्रभु श्रीराम और हनुमान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंगलवार की रात आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। देर रात तक हनुमान चालीसा के पाठ किए गए। इसके पश्चात भगवान श्री हनुमान की आरती उतारी गई। इस मौके पर आरएसएस के विभाग प्रचारक प्रवीर ने कहा कि धर्म समाज को संगठित करने का एक माध्यम है। समाज कल्याण के लिए एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने सभी समाजसेवा के कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कुलदीप, सुमित, राहुल, विशाल, संजीव, रोहित, विजेंद्र, हिमांशु मौजूद रहे।