फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: माता की चौकी में भजनों से हुआ भक्तिमय वातावरण

Wed, 15 Mar 2023 11:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
भूतेश्वर मंदिर में आयोजित भजन संध्या में सम्मानित कलाकार
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद के भजन मंडली से जुड़े कलाकार एक मंच पर आ गए। इसके साथ ही नया संगठन बनाने की घोषणा की। इस मौके पर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में माता चौकी लगाई, जिसे भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कार्यक्रम हुआ, जहां पर भजन मंडली से जुड़े सभी कलाकार एकत्र हुए। इसके बाद सभी ने एकजुट होने का आह्वान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। शुभारंभ प्रधान मुकेश दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रदीप पागल, अशोक वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन कर किया। वरिष्ठ कलाकारों को पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। प्रधान मुकेश दीक्षित ने सभी कलाकारों का आभार जताते हुए कहा कि बहुत जल्द ही मंडल की बैठक कर नए प्रधान व अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी, जिसमें युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में पंडित आचार्य प्रगीत कौशिक, पंडित राज कुमार, महेश नारंग, राकेश राणा, जनेश्वर शर्मा, मनोज राही, सतीश शाह, मनोज राज, रेनू शर्मा, सोनिया सैनी, वर्षा सरगम, संजय राजा, राजीव शर्मा, भूरा पम्मी, मुन्ना, भारत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें