बाडा लाल दास रोड़ बावा लाल दास आश्रम में दशहरे पर आयोजित कार्यक्रम में भजन गाते रेखा साई
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लालद्वारा बाड़ा लाल दास रोड पर आयोजित कार्यक्रम में भजनोपदेशक रेखाई साई ने कहा कि बाबा लाल जैसे संत से सहारनपुर की पहचान है, जिन्होंने योग के बल पर अनेक कार्य कर जनमानस का भौतिक व आत्मिक उद्घार किया। उन्होंने इस भूमि पर पर 100 वर्ष तक रहकर तप किया। भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इससे पूर्व प्रधान अशोक अरोड़ा और महामंत्री राजेश कपूर ने रेखा साई का स्वागत किया। इस दौरान प्रमोद अरोड़ा, मनीष आनंद, विनोद शर्मा, अशोक गुजराल, पवन अवस्थी, विनोद शर्मा, पूजा कपूर, जीत खन्ना, सुनील कौशल, रिंकू लूथरा, किरन अवस्थी, प्रवीन वोहरा, कीमती भाटिया, रूबी भाटिया, सीमा, आनंद खन्ना, राजेंद्र गर्ग, रमेश, मनमोहन, इंद्र मोहन, प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।