गंगोह में श्रद्धालुओं के जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना करते महंत सुशील शर्मा
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, गंगोह। श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में 500 श्रद्धालुओं का जत्था श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी आदि स्थानों की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ।
श्याम परिवार गंगोह के रविशंकर गर्ग ने बताया कि यात्रा में 500 श्रद्धालु बस द्वारा और लगभग 100 श्रद्धालु निजी वाहन द्वारा रवाना हो गए हैं। शनिवार देर शाम यात्रा वाहनों को जयकारों के बीच श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु महादेव कुटी बडा हनुमान मंदिर पर एकत्रित हुए। वातावरण पूरी तरह भक्ति मय बना रहा। रविशंकर ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में विशाल कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक कलाकार अपनी हाजिरी लगाएंगे। नगर में इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। खाटू श्याम के दर्शन के बाद सालासर बालाजी, दादी रानी सती व अन्य धार्मिक स्थल पर भी जाने का कार्यक्रम है। संवाद