गंगोह के श्री बालाजी धाम में रवाना होने से पूर्व भजन कीर्तन करते श्रद्धालु
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। देश के कई राज्यों से आए डेढ़ हजार से अधिक भक्तों का जत्था संकट मुक्त होने की कामना लेकर श्रद्धा और भक्ति के साथ मेहंदीपुर स्थित श्री बालाजी धाम के लिए रवाना हो गया। मान्यता है कि वहां सवा मनी और पूजा अर्चना करने से भक्तों के संकट कट जाते हैं।
सोमवार शाम श्री बालाजी संकट मोचन सेवा समिति के तत्वावधान में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली सहित अनेक राज्यों से आए डेढ़ हजार से अधिक यात्रियों का जत्था श्री बालाजी धाम मेहंदीपुर राजस्थान के लिए रवाना हुआ। बसों एवं कारों में सवार श्रद्धालुओं के जत्थे को समिति अध्यक्ष और धाम के महंत सुशील शर्मा एवं गंगोह विधायक चौ. कीरत सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित धाम पर भजन कीर्तन एवं आवश्यक क्रियाएं की गईं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व वाइस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, दीपक शर्मा, रमेशचंद गर्ग, नीरज अग्रवाल, रविशंकर गर्ग, आदेश गर्ग, मनोज गोयल, सभासद दीपांशु गोयल, चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, मुकेश गर्ग, संजय प्रजेश, प्रदीप गोयल, शशांक गोयल, सुनील ऐरन, अनुराग शर्मा, प्रखर शर्मा, आशू गर्ग, सुनीता शर्मा आदि शामिल रहे।