फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूरा देव से टोलियों के रुप में माता के दर्शनों को भेजा

विज्ञापन
भूरादेव पर देवी दर्शनों के लिए अपनी बारी के इंतजार में खड़े भक्त - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। श्री शाकंभरी देवी में शारदीय नवरात्र द्वादशी पर्व पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हालांकि पुलिस द्वारा भूरा देव से श्रद्धालुओं को रोककर टोलियों में देवी दर्शनों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ भूरा देव पर सुबह से ही उमड़नी शुरू हो गई थी। मेला इंचार्ज प्रमोद गौतम एवं इंस्पेक्टर हृदय नारायण सिंह भूरा देव से सिद्धपीठ तक घूम घूम कर श्रद्धालुओं को जल्दी से दर्शन कर लौटने का संदेश प्रसारित कर रहे थे। भक्तों को भूरा देव से टोलियों के रूप में आगे भेजा जा रहा था। इधर से जाने वाले भक्तों के दर्शन कर वापिस आने के बाद ही दूसरी टोली को भेजा जा रहा था। ताकि सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की ज्यादा संख्या न जुटे। प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी भक्तों की आस्था एवं विश्वास में कोई कमी नजर नहीं आई।
पैदल जाने वाले एवं लेट कर जाने वाले श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ सिद्ध पीठ तक पहुंच रहे थे। वहीं पुलिस द्वारा बार बार शिवालिक पहाड़ियों में बनी बाढ़ चौकी से भी देहरादून में होने वाली बारिश के बारे में जानकारी ली जा रही थी। वहां से हरी झंडी मिलने पर ही भक्तों को आगे भेजा जा रहा था। सीओ बेहट मुनीष चंद्र ने बताया कि मौसम खराब होते ही श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया जाएगा।

भूरा देव से माता शाकंभरी के दर्शनों को जाते श्रद्वालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें