फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भगवती के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

विज्ञापन
राधा विहार में मां भगवती के जागरण में भजन सुनाते कलाकार। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। शारदीय नवरात्र के तहत बृहस्पतिवार को नवमी पूजन कर लोगों ने कन्याओं को जिमाया। मां भगवती के जागरण में श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज के सानिध्य में मां भगवती का जागरण आयोजित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व देवी राधिका ने यजमानों की पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र कुमार, धीरज वालिया, मुकेश मित्तल, गीता, संगीता मौजूद रहे। पैरामाउंट ट्यूलिप में पैरामाउंट क्लब द्वारा डांडिया का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। इस दौरान शिवानी, डाक्टर प्राची, सिम्मी वाधवा, सोनिया, चिंकी सिरोही, कविता चौहान, अंजना मौजूद रहे। इनके अलावा ओम डांस एकेडमी डांडिया नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान शिवानी सिंघल, ज्योति अग्रवाल, रितिका शर्मा, रिया सैनी उपस्थित रहे।

तोता चौक पर आयोजित डांडिया कार्यक्रम में भाग लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

तोता चौक पर आयोजित दांडिया कार्यक्रम में भाग लेती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

नवमी पर घरो में जिमती कन्यायें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें