फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निजी औद्योगिक पार्क में विकास प्राधिकरण विकसित करे बुनियादी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व परिषद अध्यक्ष संजीव मित्तल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण लेआउट पास करने के 1200 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क वसूल रहा है। इसलिए प्राधिकरण निजी औद्योगिक पार्क में सड़क, नाली आदि बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए।
मंगलवार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स सम्मिट में लघु उद्योग भारती के कुछ सदस्यों ने नई औद्योगिक नीति के अनुसार जनपद में निजी औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए एमओयू साइन किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण निजी औद्योगिक पार्क का लेआउट पास करने के लिए करीब 1200 रुपये प्रति वर्ग मीटर का चार्ज ले रहा है। वहीं इसके बदले में इंडस्ट्रियल पार्क में कोई इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण इस शुल्क के बदले निजी औद्योगिक पार्क में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए। इस दौरान अजय शर्मा, राजीव चानना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट का निरीक्षण और पौधारोपण किया
सहारनपुर। राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखों का सही रख रखाव करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित वादों को प्राथमिकता से निस्तारित किया जाए। राजस्व परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल ने कलक्ट्रेट में बेल, मंडलायुक्त ने नाग केसर और जिलाधिकारी ने अशोक का पौधा रोपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें