संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ने बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही 62 काॅलोनियों को अवैध घोषित किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध काॅलोनियों में भूखंड का क्रय विक्रय ना करे।
विकास प्राधिकरण के सचिव गजेंद्र कुमार ने बताया कि विकास प्राधिकरण की टीम अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध लगातार ध्वस्तीकरण सहित अन्य कार्रवाई कर रही है। विकास प्राधिकरण ने 62 ऐसे अवैध कालोनियों को चिन्हित किया है जिनका तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए बिना उन्हें विकसित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति अवैध काॅलोनियों में भूखंड का क्रय विक्रय ना करे।