फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने किया अवैध काॅलोनी में ध्वस्तीकरण

Sat, 13 Jan 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध विकास प्राधिकरण की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को चार बीघा भूमि में विकसित की जा रही एक अवैध कालोनी में बुलडोजर की सहायता से ध्वस्तीकरण किया।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि चिलकाना रोड पर ग्राम बालपुर के पीछे और बाईपास से पहले करीब चार बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलाेनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से विकसित की जा रही इस काॅलोनी में ईंटों से निशानदेही कर सड़क बनाने के कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने इसे बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध काॅलोनियों के विरुद्ध चल रहा विकास प्राधिकरण का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भवन बनाने से पहले उसका मानचित्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत कराएं और मानचित्र के अनुसार ही भवन का निर्माण कराएं। मानचित्र के अनुसार भवन निर्माण नहीं होने से विकास प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। इस दौरान अवर अभियंता शमीम अख्तर, मेट लालबहादुर, अमरनाथ, पंकज, सतेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें