फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आज पहुंचेंगे डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो

विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग मेजर सेंटर में अपनी आमद दर्ज कराते राधास्वामी अनुयाई
विज्ञापन
- 15 व 16 मार्च को दर्शन देंगे, वाणी से सत्संग को करेंगे निहाल
विज्ञापन


- ट्रेनों और बसों से सत्संग भवन में पहुंच रहे अनुयायी

फोटो समाचारः-छुटमलपुर से

संवाद न्यूस एजेंसी

सहारनपुर/सरसावा। राधा स्वामी सत्संग ब्यास पिलखनी में 15 और 16 मार्च को होने वाले सत्संग की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार यानी आज डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो यहां पहुंच जाएंगे, जो दो दिन वाणी से सत्संग को निहाल करेंगे। ट्रेनों और बसों से अनुयायी पहुंच रहे हैं।
पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास को पंजाब से आई सिक्योरिटी ने सुरक्षा कमान संभाल ली है। डेरे को चारों ओर से सील कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सेवादार सीसीटीवी कैमरों की मदद से डेरे के निगरानी करेंगे। डेरे के अंदर प्रवेश करने वालों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

अनुयायी ट्रेनों और बसों के माध्यम से सहारनपुर पहुंच रहे हैं, जहां से उन्हें सेवादार सत्संग भवन लाने का काम कर रहे। अनुयायियों के लिए सत्संग घर में खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। काफी संख्या में अनुयायी सत्संग भवन में पहुंच चुके हैं।
-
ये है कार्यक्रम

14 मार्च को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो सत्संग घर में पहुंचेंगे।

15 मार्च की सुबह 10 बजे पाठी पाठ करेंगे। सत्संग कर्ता सत्संग करेंगे। बाबा बच्चों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। उसके बाद खुली कार में संगत को दर्शनों से निहाल करेंगे।

16 मार्च को सुबह 10 बजे खुद सत्संग करते हुए संगत को अपने प्रवचनों से निहाल करेंगे।

सरसावा नगर पालिका प्रशासन चौकन्ना

राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के आगमन को लेकर सरसावा नगर पालिका प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड पर बाईपास से लेकर ग्राम बलवंतपुर तक सरसावा नगर की सीमा तक सफाई अभियान चलाते हुए सड़क के दोनों ओर पानी का छिड़काव कराया गया।

सेवादार भी संभालेंगे यातायात व्यवस्था

एसएसपी ने यातायात पुलिस को भी दिए निर्देश

सहारनपुर। पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास को लेकर पुलिस सतर्क है। एसएसपी ने यातायात पुलिस को बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के साथ ही सेवादार भी जिले भर में यातायात की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

डेरा पंजाब के सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर को सुरक्षा के मद्देनजर व्यवस्था बना ली है। करीब पांच लाख अनुयायियों के आने का अनुमान है। इसी के मद्देनजर एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने सोमवार की देर शाम सीओ और थाना प्रभारियों की बैठक में व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए हैं। सत्संग में आने वाले लोगों के वाहनों को छोड़कर अन्य किसी वाहन को सत्संग भवन की तरफ आने नहीं दिया जाएगा। सभी वाहन बाइपास से होकर निकलेंगे। दो दिवसीय समागम दौरान यही व्यवस्था रहेगी। इसके लिए एसएसपी ने एसपी यातायात को नोडल अधिकारी बनाया है। उनके नेतृत्व में डेरे में ही पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें