फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रबुद्धजनों से की वार्ता, राधा स्वामी सत्संग में हुए शामिल

Thu, 16 Mar 2023 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज सहारनपुर दौरे पर हैं। वह प्रबुद्धजनों के साथ बजट पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह पिलखनी में राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी शामिल होंगे। यहां छह लाख से ज्यादा अनुयायी आज आस्था के समागम में शामिल हुए।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सहारनपुर पहुंचे हैं। यहां केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जनमंच सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जनपद के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि आज बजट पर होने वाले अभिभाषण और समीक्षा बैठक में चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्यमी, व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


राधा स्वामी सत्संग ब्यास में भी शामिल हुए उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इससे पहले राधा स्वामी सत्संग में भी शामिल हुए। सहारनपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास से जुड़े अनुयायियों की आस्था का सैलाब पिलखनी स्थित मेजर सेंटर में बुधवार को देखने को मिला। दो दिवसीय सत्संग के पहले दिन ही संगत का सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को पांच लाख से ज्यादा अनुयायी यहां पहुंचे। आज बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सत्संग को निहाल किया, जिसमें छह लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें: Radha Swami Satsang: बाबा गुरिंदर सिंह बोले-गर्ज व मतलब के दुनियावी रिश्ते, आज शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राधा स्वामी सत्संग व्यास - फोटो : अमर उजाला
पिलखनी स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मेजर सेंटर में दो दिवसीय समागम में डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत को सत्संग से निहाल किया। आश्रम में उमड़े लाखों अनुयायियों ने बाबाजी के सत्संग को सुनकर अपने को धन्य माना। बाबाजी ने अनुयायियों से मानवता की राह पर चलकर एक दूसरे की मदद कर इंसानियत के फर्ज को निभाने का आह्वान किया। बाबाजी ने सत्संग में आए नए अनुयायियों को दीक्षा भी दी। सत्संग के साथ ही दो दिवसीय समागम का समापन हुआ। आश्रम में भारी तादाद में अनुयायी अभी मौजूद हैं, जो शुक्रवार तक वापस लौटेंगे।

बाबाजी के दर्शन करने तथा उनकी अमृतवाणी सुनने के लिए मेजर सेंटर पिलखनी का पंडाल सुबह आठ बजे ही खचाखच भर गया था, जबकि बाबा के दर्शन सुबह दस बजे के बाद होने थे। सभी अनुयायी शांत और अनुशासन के साथ बैठे रहे। आश्रम में चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था वाला सत्संग का पंडाल भरा था। कही भी बैठने की जगह नहीं बची थी, बल्कि भारी संख्या में अनुयायिओं को पंडाल से बाहर बैठकर सत्संग सुनना पड़ा।  

दो दिवसीय समागम कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि प्रांतों से अनुयायी पहुंचे। अपने वाहनों के अलावा ट्रेनों से भी अनुयायियों के आने को सिलसिला जारी बुधवार देर रात तक जारी रहा। आज बाबा ने सत्संग से संगत को निहाल किया। माना जा रहा है कि इस दौरान छह लाख से अधिक अनुयायी मौजूद रहे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम से डेढ़ घंटे देरी से यहां पहुंचे। बाबाजी से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री जनमंच में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें