फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कल सहारनपुर आ सकते हैं उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को सहारनपुर आ सकते हैं। हालांकि अभी उनका अधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। हालांकि राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारियां शुरू होने लगी हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के सहारनपुर आने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री सहारनपुर में पिलखनी स्थित शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में ब्रेन इवोक्ड रिस्पांस ऑडियोमीटरी मशीन तथा लेजर मशीन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि वह करीब आधे घंटे मेडिकल कॉलेज में रुकेंगे। उप मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चाओं से राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैयारी चल रही है। बताया कि यहां से डिप्टी सीएम मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे। हालांकि, उनके दौरे को लेकर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही पार्टी पदाधिकारियों के पास कोई कार्यक्रम आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें