फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: स्पा सेंटरों को चिन्ह्त करने को खुफिया विभाग को लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनैतिक कार्य के चलते जिले में पुलिस बंद करा चुकी स्पा सेंटर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में स्पा सेंटराें को पुलिस बंद करा चुकी है। अगर अब भी कोई स्पा सेंटर चोरी छिपे चल रहा है तो उसको चिंहित करने के लिए खुफिया विभाग को लगाया गया है। पुलिस जनपद में कोई भी स्पा सेंटर संचालित नहीं होने देगी।
दरअसल, पिछले कई दिनों से एसएसपी को सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहा है। एसएसपी ने एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक को जांच के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी के निर्देशन में पुलिस की तीन टीमों जीएनजी मॉल, पार्श्वनाथ प्लाजा और घंटाघर पर छापे की कार्रवाई करते हुए 24 स्पा सेंटर बंद कराए थे। इसके अलावा कस्बों के स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। 40 युवक और युवतियों को पकड़ा गया। इनमें से दो युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया था, जबकि युवतियों को उनके परिजनों की सुपुदर्गी में दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने अब खुफिया विभाग को लगाया है। कहीं पर अगर चोरी छिपे स्पा सेंटर चल रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा होटलों पर भी नजर रखी जाएगी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि कहीं भी स्पा सेंटर संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें