फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

Sun, 15 Feb 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिन के बाद शनिवार की सुबह फिर से घना कोहरा रहा। इसी वजह से सुबह के समय सर्दी का अहसास रहा, जबकि दोपहर में खिली धूप ने पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन

जनपद में करीब एक सप्ताह से मौसम पूरी तरह साफ चल रहा है। सुबह समय से धूप निकलना और शाम तक धूप का रहना जारी था, लेकिन शनिवार की सुबह जब लोग जगे तो कोहरा था। सुबह नौ बजे तक जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया और कोहरा घना होता गया। इसकी वजह से देहात क्षेत्र खासकर बेहट रोड क्षेत्र में दृश्यता 80 से 100 मीटर तक रही। देहात में सुबह 10 बजे तक कोहरा रहा, जबकि शहरी क्षेत्र में धूप निकल आई। 11 बजे तक कोहरा छटने के बाद धूप तेज होती चली गई। दोपहर में खिली धूप के कारण ज्यादा देर तक धूप में बैठना मुश्किल रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही और वह 12 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें