फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि, संख्या बढ़कर पहुंची 66

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। आए दिन नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ी हुई है। शनिवार को चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

जनपद में जहां पर भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ रही है। शिविर लगाकर लोगों की जांच की जा रही है। बुखार के मरीजों की डेंगू जांच एसबीडी जिला अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराई गई। शनिवार को रिपोर्ट आई तो चार लोगों में डेंगू के लक्षण मिले। इनमें दो सरसावा और एक-एक सुनहेटी व महानगर के रहने वाले हैं। राहत की बात यह है कि डेंगू के मरीजों को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। घर पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक 66 लोग डेंगू के मिल हैं। सभी घर पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें