सहारनपुर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड स्थित जूनियर इंजीनियर संघ भवन सिंचाई विभाग पर पेंशन संगोष्ठी की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत एवं प्रदेश अध्यक्ष डाॅ आलोक यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। बुढ़ापे की लाठी हैं, जिसे सरकार को देना चाहिए। विधायक और सांसद की पेंशन हैं तो सरकारी कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। सरकार से पुरानी पेंशन की मांग करते हैं। इस दौरान विमल कुमार, सीताराम, बिक्रम सिंह, विकास धारिया, सुशील कुमार, योगेन्द्र सिंह, शमीम अहमद, विपिन सैनी, नरेश धारिया, राजीव शर्मा, दीपक, खंडूरी, हिमांशु आदि मौजूद रहे।